Run Sheldon! प्लेटफॉर्मर और पारंपरिक सतत रन्नर खेल के गेमप्ले का एक मिश्रण है। इस खेल में आप शेल्डन की भूमिका निभाते हैं, जोकि एक कछुआ है जिसे निरंतर भागना है और दुश्मन खरगोश से अधिक आयु जीनी है।
Run Sheldon! एक ही वर्चुअल बटन द्वारा नियंत्रित किया जाता है: कूदना। आप जितने अधिक समय तक इसे दबाकर रखेंगे, शेल्डन उतनी ही लंबी छलांग लगाएगा। खेल में कूद कर खरगोश को बाहर निकालने में यह बटन बहुत काम आएगा।
दौड में, खरगोश आपको रोकने की कोशिश भी करेगा, खेल में आपको अलग शक्तियां भी मिलेंगी, जिनकी सहायता से आप कुछ देर के लिए उड पाएंगे या स्वयं को एक बुलबुले में डाल सकते हैं।
Sheldon Run! का सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि अगर आपको खरगोश पकड ले तो आप खेल में इकट्ठा किए गए सिक्कों को देकर आगे बढ सकते हैं। मतलब, अगर आपकी दौड अच्छी जा रही है तो आप सिक्कों से अपनी जिंदगी खरीद सकते हैं।
Sheldon Run! एक अच्छा शीर्षक है और इसमें हाथ से डिजाइन किए गए अच्छे किरदार और पृष्ठभूमि है। साथ ही, शेल्डन एक काफी प्यारा कछुआ है।
Run Sheldon! एक अच्छा शीर्षक है। इस खेल में बिना एक यूरो दिए आप घंटों का आनंद प्राप्त करते हैं। हालांकि, खेल के अलग पहलुओं को सुधारने के लिए आप सिक्कों के पैकेज खरीद सकते हैं।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 10.9 Mavericks या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
यह बहुत अच्छा काम करता है, हालांकि कुछ फ्रेम गिरावट हैं (poco x3)